मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

दुर्ग -  कलेक्टर ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांधा तालाब गंजपारा दुर्ग तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी  संतु यादव की विगत 27 मार्च 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार शक्ति नगर दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग निवासी दादू यादव की विगत 02 अक्टूबर 2022 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

         कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. संतु यादव के पिता  भरत यादव को एवं स्व.  दादू यादव के पिता  विनोद यादव कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations