मृतक के परिजनों को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

  दुर्ग, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोपली थाना उतई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी भुनेश्वरी सपहा की विगत 04 मार्च 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम उमदा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी डोमनदास भारती की विगत 14 नवम्बर 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। संगम चौक वार्ड क्र. 10 जामुल तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी अजय सेन की विगत 06 जनवरी 2023 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड नं. 15 बजरंग नगर उतई तहसील व जिला दुर्ग निवासी अमन कश्यप की 13 अप्रैल 2023 को नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

         कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. भुनेश्वरी सपहा की माता  कचरी बाई को, स्व. डोमनदास भारती की पत्नि  गहना भारती को, स्व. अजय सेन के पिता शिव कुमार सेन को एवं स्व. अमन कश्यप के पिता रमेश कुमार कश्यप कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations