मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर आज भारत में होगी लॉन्च
त्वरित ख़बरें अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) आज (22 जून) को भारत में AMG SL55 रोडस्टर को अनवील करने जा रही है। SUV सेगमेंट की ये स्पोर्ट्स कार सिर्फ 3.9 सेकेंड में 100 KMPH की स्पीड पर दौड़ सकती है।


मुंबई में होने वाले लॉन्चिंग इवेंट में मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर और सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट लांस बेनेट मौजूद रहेंगे।

12 साल बाद भारत में लॉन्च होगा SL मॉडल
नई कार की लॉन्चिंग के साथ ही मर्सिडीज का SL लाइनअप एक दशक के बाद भारत में वापसी कर रही है। यह कार 12 साल बाद इंडियन मार्केट में उतरेगी। इंडिया में मर्सिडीज का SL मॉडल काफी पॉपुलर रहा है। AMG SL55 रोडस्टर इस मॉडल की सातवीं जनरेशन कार होगी। मर्सिडीज-AMG ने इस मॉडल को पहली बार अफाल्टरबैक में डेवलप किया है। मर्सिडीज-बेंज AMG SL55 रोडस्टर को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाएगी।

मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर : एक्सपेक्टेड प्राइस
मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर की कीमत अमेरिका में 1,37,400 डॉलर यानी लगभग 1,13,80,155 रुपए है। भारत में इस SUV की कीमत इसके आसपास हो सकती है। कार की डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर : परफॉर्मेंस
कार में मर्सिडीज-बेंज AMG का हैंडक्राफ्टेड M176 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया जाएगा, जो 469HP की पावर और 700 NM का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को AMG स्पीडशिफ्ट 9G 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है।

इसके अलावा मर्सिडीज की 4Matic ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। कार सिर्फ 3.9 सेकेंड में 0 से 100 KMPH की स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 315 KMPH है। इसे सबसे तेज कारों में से एक माना जाता है।


मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर : डिजाइन
मर्सिडीज-बेंज AMG SL55 टू-डोर वाली 4 सीटर स्पोर्ट्स कार है। इसके टॉप में रिट्रेक्टेबल सॉफ्ट फैब्रिक रूफ दिया गया है, जो सिर्फ 15 सेकेंड में ओपन या क्लोज हो सकता है। इस सॉफ्ट टॉप को 37 KMPH की स्पीड पर भी ओपन किया जा सकता है।

पिछली जनरेशन के मुकाबले नए AMG SL 55 रोडस्टर के साइज को 100 MM बढ़ाया गया है और इसके वैट को 20KG तक कम किया गया है। कार 8 कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।


मर्सिडीज AMG SL55 रोडस्टर : इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो AMG SL-55 रोडस्टर में एक स्पेशल पैकेज के साथ नप्पा लेदर एसेंट मिलता है। इनमें सॉफ्ट सीटें, आर्मरेस्ट के साथ एक सेंटर कंसोल और AMG मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील पर हैंड स्टीच्ड लेदर लाइनिंग शामिल हैं, जो सिलेक्टेड अपहोल्स्ट्री के कलर का होगा।

स्टीयरिंग व्हील का कंट्रोल पैनल टच स्विच से लैस है। कार में 11.9-इंच सेंट्रल डिस्प्ले और केबिन के भीतर 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations