मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से रहेगा ब्रेक डाउन; टैंकर से की जाएगी सप्लाई
त्वरित खबरे /भिलाई के कई इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

नगर पालिका निगम/ रिसाली क्षेत्र मेंटेनेंस के चलते कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। लोगों को इसके चलते कोई परेशानी न हो इसके लिए निगम प्रशासन ने सूचना जारी की है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद शनिवार 30 अप्रैल को अपने समय पर पेयजल सप्लाई की जाएगी।

निगम अधिकारियों के मुताबिक नेवई स्थित उच्चस्तरीय पानी टंकी के मेन रायजिंग लाइन के एयर वाल में लीकेज की समस्या हो गई है। इसके चलते इसका मेंटेनेंस किया जाना आवश्यक है। मेंटेनेंस कार्य में कई घंटे का समय लगेगा और साथ ही पेयजल सप्लाई की लाइन को बंद करना पड़ेगा। इसके चलते निगम प्रशासन ने शुक्रवार 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ब्रेक डाउन लेने का फैसला लिया है।

जल कार्य विभाग के प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि ब्रेक डाउन की वजह से स्टेश्न मरोदा और नेवई क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं होगी। इस क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप टैंकर से जल आपूर्ति की जाएगी। निगम ने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations