मध्यप्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, मढ़ई की तपती गर्मी में मां की ममता का अनूठा वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मादा भालू अपने दो बच्चों को करीब 44 डिग्री तापमान में पीठ पर बैठाकर पानी पिलाने लाई। मां के दुलार के बीच वीडियो में बच्चे भी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी वे पीठ पर बैठ जाते हैं तो कभी नीचे कूद जाते हैं।
प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इंसान के पास तो प्यास बुझाने के तमाम तरीके हैं, लेकिन जानवरों को परेशानी उठाना पड़ रही है। मढ़ई में पारा 44 डिग्री के आसपास है और सारे पेयजल स्रोत सूख चुके हैं। ऐसे में टाइजर रिजर्व मैनेजमेंट कुंडों को पानी से भर रहा है। ताकि, जानवर आए और प्यास बुझा सके।
ये दिखा नजारा
ये वायरल वीडियो मदर्स डे यानी 8 मई का बताया जा रहा है। जिसे SDOP (सोहागपुर) मदन मोहन समर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उन्होंने लिखा- मातृ दिवस... शायद इससे अच्छा तो हो ही नहीं सकता।
MP में फिर लू का कहर:तीन दिन तक 45 पार रहेगा तापमान; बादल रहेंगे, लेकिन गर्मी से निजात नहीं

Facebook Conversations