MP के बंटी और बबली गिरफ्तार, प्लाट बेचने के नाम पर 3 लोगों को लगाया चूना एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी:
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 मध्य प्रदेश में लूटपाट के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे है। इसी बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बंटी और बबली ने तीन लोगों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। जिसमें पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Image


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक योगेंद्र विश्वकर्मा और पत्नी नेहा विश्वकर्मा ने 35 लाख 50 लाख और 45 लाख रुपए की तीन लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। योगेंद्र विश्वकर्मा ने दूसरे के प्लाट को अपना बता कर तीन अलग-अलग लोगों को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया था। इसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए लगातार सरवर की गड़बड़ी बताकर फरियादियों को गुमराह किया जा रहा था। इस पूरे मामले में तीनों ही फरियादियों ने बाणगंगा पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में फिलहाल एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए बाणगंगा पुलिस ने टीम का गठन किया है और आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगह छापे मार कार्रवाई की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations