9 किराना व फल दुकानों से 1 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना कर, 7 सौ ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्ती..
राजनांदगांव- सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम की टीम प्रतिदिन अभियान चलाकर दुकानों से झिल्ली पन्नी जप्त करते हुये अर्थदण्ड की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी म आज मोतीपुर क्षेत्र के 9 किराना व फल दुकानदारों पर 1 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 7 सौ ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसी कडी में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये झिल्ली पन्नी जप्त की जा रही है।

आयुक्त गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर बताया कि आज जहॉ प्लास्टिक एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुॅचा रही है वही मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, इसके अलावा नालियों में भी पालिथीन जाने से नाली जाम हो जाती है जिससे गंदगी फैलती है, इस नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर प्रतिदिन दुकानदारों के उपर कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज निगम का स्वास्थ्य अमला मोतीपुर क्षेत्र के 6 किराना दुकानो में जय महेश किराना स्टोर्स, श्रीराम किराना स्टोर्स, देवांगन किराना स्टोर्स, सौरभ किरान स्टोर्स, जय किराना स्टोर्स से 2-2 रूपये एवं राहुल फल दुकान, छत्तीसगढ फल भण्डार, गुरूकृपा सब्जी भण्डार व भवानी किराना स्टोर्स से 1-1 सौ रूपये कुल 1 हजार 4 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूलकर 7 सौ ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ- सफाई रखे, डस्बीन का उपयोग करे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, इसके अलावा सड़े गले फल सब्जी का उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Facebook Conversations