मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानो में अनाधिकृत कब्जारत 5 दुकानों में निगम ने की सील बंद...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- नगर निगम द्वारा मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकानों का निर्माण किया गया है। जिसे विधिवत प्रक्रिया कर हितग्राहियों को आबंटित किया गया है। उक्त आबंटित दुकानों में से 5 दुकानों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, इस संबंध में निगम के राजस्व विभाग द्वारा कब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया था। नोटिस उपरांत भी संबंधितों द्वारा दुकान खाली नहीं किया गया, आबंटित दुकानदारों द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत भी की गयी थी। 

Image

नोटिस उपरांत दुकान से कब्जा नहीं हटाने पर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार बंजारे व देवकुमार निर्वाणी, राजस्व लिपिक  पंकज साहू व संतोष रामटेके, प्र.पटवारी  मिलिन्द रेड्डी व  गणेश झा द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ कब्जारत 5 दुकानों में ताला लगाकर सील बंद करने की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही उपरांत आबंटित दुकानदार अपना व्यवसाय प्रारंभ करेगे। इसी प्रकार अन्य कब्जारत दुकानों में भी सील बंदी की कार्यवाही की जावेगी। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations