मोहारा बाईपास एवं नंदई चौक में इंटर कनेक्शन के कारण इंदिरा नगर टंकी से  पेयजल आपूर्ति बाधित रही
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2022।

 नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत मोहारा बाईपास बिजली आफिस के समाने एवं अमित चुना के सामने नंदई चौक में इंटरकनेक्शन एवं इंदिरानगर टंकी सफाई कार्य कराया जाना है, उक्त कार्य कराये जाने के कारण इंदिरानगर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे आज दिनांक 13 अक्टूबर 2022 दिन गुरूवार की शाम के समय इंदिरानगर टंकी से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इंदिरानगर टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर) से इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हीरामोती मोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हण पारा, पठान पारा, उद्याचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेेज रोड, दीवान पारा, सतनामी पारा एवं सेठी नगर मेें दिनांक 13 अक्टूबर 2022 गुरूवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations