मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर स्थल का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण
त्वरित ख़बरें - जांच व इलाज संबधी सभी सेवाएं बेहतर स्वरूप में हो व दवाओं की लगातार उपलब्धता ऐसे ही बनाए रखें:आयुक्त

दुर्ग/ 09 जुलाई। नगर पालिक निगम आज निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पोलसाय पारा व लुचकी पारा पहुंचे! उन्होंने चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है की जानकारी ली!उन्होंने निर्देश दिए कि लैब परीक्षण के उपरांत जितनी शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध करा सकें करावे ताकि रिपोर्ट के आधार पर बीमारी के कारणों का पता चल सके और शीघ्र उपचार हो सके व समय पर दवाइयां भी दी जा सके! इससे मरीजों की शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी! उन्होंने टोकन सिस्टम और बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि चिकित्सीय स्टॉफ अपने निर्धारित समय पर शिविर में मौजूद होवे! आगे उन्होंने निर्देशित किया कि जितने लोगों को टोकन दिया जा रहा है उन सभी का इलाज सुनिश्चित हो! टोकन प्राप्त कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए! मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, आयुक्त ने इलाज करवाने आये हितग्राहियो से चर्चा करते हुए की

रिपोर्ट के लिए आपको इंतजार की आवश्यकता नहीं है स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है! रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है! उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है! जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है!निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी जावेद अली,मनीष यादव के अलावा अन्य मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations