मनरेगा कार्यों में भरा फर्जी हाजिरी, दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त :
त्वरित खबरे :

13 अक्टुबर 2022

मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी भरने की शिकायत सही पाए जाने पर दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम भस्कुरा के रोजगार सहायक शकुंतला मां

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संतराम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत चंगेरी के विरुद्ध फर्जी हाजिरी भरे जाने की शिकायत की जांच की गई. जांच में राशि 1627 रुपए का गबन किया जाना पाया गया. इस संबंध में संतराम को नोटिस जारी किया गया था. उसने समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया, जिसके कारण तत्काल सेवा समाप्त की गई.
इसी तरह शंकुतला माझी रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मस्कुरा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच में मनरेगा अंतर्गत कार्यों में 22434 रुपए का फर्जी हाजिरी भरा जाना पाया गया है. इस संबंध में शकुंतला मांझी द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं होने के कारण शकुंतला मांझी की सेवा तत्काल समाप्त की गई.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations