महतारी वंदन – आवेदन का मिलेगा एक और  मौका
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

महतारी वंदन – आवेदन का और मिलेगा मौका – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत राज्य के विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. की अर्थित लाभ आगामी माह मार्च 2024 से मिलना प्रारम्भ हो रहा है। महतारी वंदन योजना के लिए राज्य शासन ने 05 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किया है। 20 फरवरी तक आवेदन नहीं कर पाने वाले राज्य के विवाहित , विधवा , परित्यक्तता , तलाकशुदा महिलाओं को आवेदन का और मौका दिया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा।

महिलाओं को पुनः मिलेगा आवेदन करने का अवसर

महतारी वंदन आवेदन पोर्टल 20 फरवरी को शाम 06 बजे के बाद बंद हो गई है। इस अवधि में आवेदन जमा नहीं कर पाने वाले राज्य के विवाहित महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा बाद में आवेदन का और मौका देगी। ऐसे महिलाएं जो किन्ही कारणों से महतारी वंदन योजना का आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म नहीं भर पाए है वे आगामी समय में मिलने मौके में आवेदन जमा कर सकते है। हालंकि अभी उन्हें तत्काल मौका नहीं मिलेगा उन्हें कुछ समय इन्तजार करना होगा। 20 फरवरी तक जमा हुए आवेदन पर पहले क़िस्त भुगतान की तैयारी शुरू हो गई है।

70 लाख से अधिक आवेदन हुए जमा

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के करीब 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। राज्य में 05 फरवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली। महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए राज्य के विवाहित महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 16 दिन में ही ७० लाख से अधिक आवेदन जमा हुए। महिलाओं ने अपने सहूलियत के हिसाब से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन जमा किये। महतारी वंदन फार्म भरवाने के लिए सभी पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी भीड़ लगी रही।

पहले क़िस्त का भुगतान 08 मार्च को

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य के विवाहित एवं आवेदन करने वाले महिलाओं को 08 मार्च को पहला क़िस्त जारी की जाएगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार मार्च 2024 से इस योजना का लाभ राज्य के लाखों महिलाओं को मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। पहले क़िस्त के भुगतान के लिए राजधानी रायपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पहला क़िस्त का भुगतान माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाएगी। 08 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त भुगतान किया जा रहा है।

मोदी गारंटी की एक और गारंटी पूरी

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा सरकार ने मोदी गारंटी कार्ड के तहत प्रदेश के नागरिकों से कई वादा गारंटी के तहत किये थे। मोदी गारंटी में प्रमुख रूप से महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रु. महिलाओं को , 18 लाख पीएम आवास निर्माण , बकाया धान बोनस भुगतान , 3100 रु. में धान खरीदी सहित कई बड़े गारंटी का वादा किये थे। उक्त सभी गारंटी को क्रमशः पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी मोदी गारंटी को पूरा करने का प्रयास कर रही है। अब राज्य के महिलाओं को 08 मार्च को महतारी वंदन की सौगात मिलने जा रहा है।

महतारी वंदन पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध

यदि आप महतारी वंदन योजना से जुड़े सभी जानकारी को जानना चाहते है तो सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। महतारी वंदन पोर्टल या फिर आप इस आर्टिकल पर दिए गए लिंक के माध्यम से आप आसानी से महतारी वंदन योजना चयन सूचि , महतारी वंदन योजना लाभार्थी सूचि , आवेदन पर की गई कार्यवाही विवरण , महतारी वंदन आवेदन स्टेटस , महतारी वंदन अनंतिम सूचि , महतारी वंदन दावा आपत्ति एवं अंतिम लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations