महिला उत्थान मंडल समिति ने गरीबो को किया भोजन वितरण
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड -
राजनांदगांव के गुरु महिला उत्थान मंडल समिति समूह के द्वारा गरीब असहाय लोगो की मदद

 राजनांदगांव के गुरु महिला उत्थान मंडल समिति समूह के द्वारा गरीब असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आई हैं  , महिला उत्थान मंडल समिति ने गरीबो को किया भोजन वितरण |

पूज्य गुरु आशाराम बापू  के शिष्यों द्वारा अभियान चलाया गया हैं जिसके तहत गरीबो को जो ओवर ब्रिज के नीचे या इधर उधर घूम रहे गरीब असहाय लोगो की मदद के  लिए राजनांदगांव के गुरु बहनों द्वारा  महिला उत्थान मंडल समिति का गठन कर  एक छोटी सी पहल किया जा रहा हैं | 

हमारे रिपोर्टर निशा बिस्वास द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महिला उत्थान मंडल समिति की सदस्य प्रभा साहू ने बताया की गरीबो की मदद के लिए हम गुरु बहनों ने अपने  महिला मंडल द्वारा अपने अपने घरों से खाना  बनाकर  गरीबो और गौ मातायों को रोटी खाना खिलाते हैं उन्हें किसी संस्था द्वारा कोई मदद नहीं मिलती हम बहने अपनी ख़ुशी से ये काम करते हैं |

महिला उत्थान मंडल समिति ने गरीबो को किया भोजन वितरण

YOUR REACTION?

Facebook Conversations