छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ, दुर्ग जिला फुटबॉल संघ, रायपुर जिला फुटबॉल संघ एवं बस्तर जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग के अंतर्गत सोमवार को तीन मैच दुर्ग, रायपुर एवं जगदलपुर में खेले गए। पंत स्टेडियम में एमजीएम एंबुश दुर्ग और यूनिवर्सल गर्ल्स एफसी के बीच मैच खेला गया।
इसमें एमजीएम एंबुश ने यूनिवर्सल की टीम को 9-0 से पराजित किया। मैच पूरी तरह एक तरफा रहा। एमजीएम एंबुश की टीम पहली लीग की विजेता टीम है। एमजीएम एंबुश की ओर से हिना निर्मलकर ने तीन, नंदिनी निर्मलकर ने दो गोल एवं लक्ष्मी सिन्हा, देवकी, रेणु यादव और शुभांगी सुब्बा ने एक-एक गोल किया।
इसी तरह रायपुर में जेएल फुटबॉल एकेडमी रायपुर एवं जेआरसी रायपुर के मध्य कोटा स्टेडियम में खेला गया। इसमें जेलएफसी ने 7-0 से जीत दर्ज की। जेएल फुटबॉल एकेडमी की प्रेरणा मिश्रा ने चार गोल, एम पुष्पा, पूर्वी नायक और रवीना महानंद ने एक-एक गोल किए। इसी तरह जगदलपुर में रुक्मिणी गर्ल्स फुटबॉल अकादमी और रायपुर फुटबॉल अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें रुक्मिणी फुटबॉल अकादमी ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसमें रुक्मिणी एफसी की कृतिका पोयम और पायल कवासी ने एक-एक गोल किए।
रायपुर की ओर से संजना छुरा ने एक गोल किए। पंत स्टेडियम में हुए मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मोहनलाल, अशोक गोंडाले, एमआई रहीम, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। अगले राउंड का मैच 7 नवंबर को खेला जाएगा।

Facebook Conversations