बेमेतरा:- बाल विकास परियोजना बेमेतरा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका की भर्ती हेतु बीते दिवस 15 आ.बा. केंद्र मे कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद निकाले गए थे | 18 जनवरी 2023 को मूल्यांकन समिति की प्रथम बैठक आहूत हुई, समिति द्वारा भर्ती किये जाने हेतु अनुमोदित अनंतिम / प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है। यदि उक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता / प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य के 24 जनवरी 2024 से 02 फरवरी 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा में अपनी लिखित दावा / आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है।
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

Facebook Conversations