महासमुन्द जिला में डाक मतपत्र पोस्टल बैलेट हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग 17 अप्रैल 2024/ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 09 महासमुन्द निर्वाचन क्षेत्र से डाक मतपत्र/पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत मतदाताओं के लिए सुविधा केन्द्र बनाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला महासमुन्द द्वारा डाक मतपत्र/पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र वेडनर मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय एफसीआई रोड महासमुन्द को बनाया गया है। मतदान की तिथि 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 को एवं कार्यालय कलेक्टर महासमुन्द कक्ष क्रमांक 14 जिला महासमुन्द को 23 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations