26 मई 2022
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने आज स्वास्थ्य, पेयजल एवं विभिन्न विकास कार्यों को लेकर वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जोन एक नेहरू नगर के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य, पेयजल, बरसात पूर्व नाला सफाई, विभिन्न विकास कार्यों सहित निर्माण कार्य आदि पर चर्चा की गई। पूर्व में लिए बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया।

इस दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जनता को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार से लेटलतीफी न की जाए। साथ ही जनहित के कार्यों पर प्राथमिकता के अनुसार कार्य किया जाए। इसके लिए अधिकारी कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग कर समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए। नेहरू नगर जोन में स्वीकृति प्राप्ति के बाद निर्माण हो रहे कार्यों की प्रगति व अबतक शुरू नहीं हुए कामों की स्थिति के बारे में भी महापौर ने विस्तृत जानकारी ली। विकास कार्यों की स्थिति को लेकर बैठक में लक्ष्य लेकर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरपी जोशी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता श्वेता वर्मा, प्रभा टोप्पो एवं विनीता निर्मलकर आदि उपस्थित थेे।

Facebook Conversations