महापौर ईदगाह मठपारा  मैदान पहुँच मुस्लिम भाईयों को ईद की दी मुबारकबाद
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव -  मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर मुस्लिम भाईयों के द्वारा नमाज अदा की गयी, जहॉ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, पूर्व महापौर  सुदेश देशमुख, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व पार्षद श्रीमती माया शर्मा के साथ पहॅुचकर मुस्लिम भाईयों को ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान के एक महीने के रोजे के बाद मनाये जाने वाला यह पर्व मालिक की इबादत में वृद्धि करने,अच्छाई की ओर कदम बढ़ाने,भाई-चारा, शील-संकोच,दीन-धर्म का प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मुबारकबाद देते हुये मुस्लिम समुदाय के लिये समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 25 अप्रैल निगम में विशेष सम्मेलन, 3 विषयों पर होगी चर्चा

राजनांदगांव 22 अप्रैल को नगर पालिक निगम की विशेष सम्मेल (सामान्य सभा) की बैठक (नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 30 के तहत) 25 अप्रैल 2023 मंगलवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में 3 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि विशेष सम्मेलन (सामान्य सभा) की बैठक के प्रारंभ में नगरीय निकायों में स्थित उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक ईकाईयों के संपत्तिकर से भारमुक्त किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा तथा द्वितीय विषय में जाति निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में विचारार्थ एवं चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अंतिम विषय में नगरीय निकाय द्वारा अचल संपत्ति अंतरण हेतु निविदा/निलामी के पूर्व आफसेट मूल्य निर्धारित करने के संबंध में विचारार्थ एवं चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations