महानदी विवाद : आज छत्तीसगढ़ आएगी न्याधिकरण की टीम, CM बघेल ने कहा :- महानदी छत्तीसगढ़ से निकली है, डैम के लिए मिलनी चाहिए अनुमति
त्वरित ख़बरें

40 वर्षों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी को लेकर विवाद चल रहा है |

रायपुर - महानदी विवाद को लेकर न्याधिकरण की टीम के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, सबसे पहली बात यह है कि इसे ट्रिब्यूनल में जाना ही नहीं था | महानदी छत्तीसगढ़ से निकली है और हमारा यह कोई बांध नहीं है | 7 बैराज बने हैं, इसी के कारण विवाद पैदा हुआ है | सरगुजा में जो बांध बनाना चाहते हैं, पैरी हाई डैम बनाना चाहते हैं,सबको रोके रखा है |हम लोगों को अनुमति मिलनी चाहिए |

दरअसल आज जल विवाद न्याधिकरण टीम छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेगी | 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी को लेकर विवाद चल रहा है |इस मामले पर न्याधिकरण के अध्यक्ष व सुप्रीमकोर्ट के न्यायमूर्ति के एएन खानविलकर और उनकी टीम आज दौरा करेगी |दोनों राज्यो के बीच चल रहे महानदी विवाद को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने न्याधिकरण का गठन किया है | विवाद को लेकर राज्य सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations