मगरधोखरा मे लोक कला फाग महोत्सव मे शामिल हुए जगजीत सिंह भाटिया
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जलिम खान ब्यूरो राजनांदगांव

राजनांदगाव:खुज्जी विधानसभा मंगरधोखरा शिव शक्ति फाग मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा लोक कला फाग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया लक्की पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता ममता कमलेश्वर सरपंच, विशेष अतिथि जुगल साहू ग्राम प्रमुख,लोकेंद्र साहू ग्राम प्रमुख,जिजेंद्र साहू ग्राम पटेल, कार्यक्रम में पहुंचे भाटिया ने समस्त ग्रामवासियों को होली पर्व की बधाई दी,शिव शक्ति फाग मंडली को कहा, कि आप सभी ने फाग महोत्सव के माध्यम से लोक कला का भी आयोजन किया,जिससे ग्रामीण जनों का स्वस्थ मनोरनज के साथ हमारी लोक कला की विधाओं को जीवित रखने का सहरानीय कार्य किया है,जिसके लिए आप सभी का जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है,भाटिया ने कहा, कि होली का पर्व को खाल्सा पंत के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने होला मोहल्ला के तौर पर भी प्रारंभ किया था,ग्रंथो के इतिहासों के अनुसार होला मोहल्ला का अभिप्राय साैर्य गाथा के रूप में श्री आनंदपुर साहिब एवं अन्य श्री गुरु द्वारों में विभिन्न आयोजन किए जाते है, और सिख समाज के द्वारा तीन दिनों तक होला मोहल्ला (होली)खुशी और उमंग के साथ आप हम सभी मनाते है,जिसमे भक्त प्रह्लाद की भक्ति परमात्मा प्रेम की शक्ति श्री राधा कृष्ण प्रेम के वर्णन के लोक गीत गाकर हर्षोल्लास के साथ खुशियों के रंगो का महा पर्व होली की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।आप सभी ने अपने साथ होली मानने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं की आप सभी का जीवन समूचे खुशियों के रंगो से भरा रहे।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन लाल साहू, टीकम साहू,राम प्रसाद साहू,तुला राम साहू,बेनी राम साहू,देवनाथ साहू,मन्नू लाल साहू,गणेश राम साहू,भुवन कमलेश्वर,कीर्तन साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता हेत राम साहू,कमल किशोर यादव जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी शिव शक्ति फाग मंडली के सदस्य एवं मंगरधोखरा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations