दुर्ग :- 8 जुलाई नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम को लेकर मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। महापौर ने एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेशवर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद देवनारायण तांडी,गोविंद्र देवांगन,पार्षद अशवनी निषाद के साथ कूलरों एवं दुकानों पर रखे टायरों की जांच कर लोगो से कहा कि घर मे या आस पास पानी जमा होने न दे,आवश्यकता न हो तो कूलर में नही रखें पानी। इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर, कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की। डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है। जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है। वार्डों में निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती बाघमार ने नालियों में ऑयल छिडक़ाव, केमिकल छिडक़ाव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए। जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले रोक दिया जाए। डेंगू रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था को लेकर द्वारा आगे भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वार्डों का निरीक्षण करेंगे एवं स्वस्थ्य विभाग अमला को निरन्तर इस हेतु तैयार रहने कहा गया है। मेयर अलका बाघमार ने कहा कि लोगो को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। पानी को एक जगह एकत्रित नही रखने की समझाईश दी।
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations