मेसर्स सूर्या कम्प्यूटर्स सेल एण्ड सर्विस कार्य हेतु अधिकृत
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग 10 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय एवं इससे संबंधित अन्य सभी कार्यालयों में कम्प्यूटर्स, फोटो कापियर्स, प्रिन्टर्स की मरम्मत, आवश्यकतानुसार रिफिलिंग इत्यादि तथा इन्टरनेट एवं नेटवर्किंग से जुड़े सभी कार्यों के लिए कार्यालय कलेक्टर दुर्ग द्वारा अनुमोदित दर पर एवं उक्त कार्यों से जुड़े सामग्री/मरम्मत की अनुमोदित दर न होने की दशा में न्यूनत्तम बाजार मूल्य पर कार्य करने के लिए मेसर्स सूर्या कम्प्यूटर्स सेल एण्ड सर्विस दुर्ग को अधिकृत एवं आदेशित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे के अनुसार यह आदेश केवल लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए मान्य होगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations