भिलाई 10 मई 2022
तस्वीर टाउनशिप सेक्टर 6 स्थित पानी टंकी की है। यहां मेन पाइप लाइन में लगे वॉल्व में लीकेज है। इसका मेंटेनेंस तो नहीं कराया गया, लेकिन प्लास्टिक की बोरी से इसे कवर कर लीकेज को बंद करने की कोशिश जरूर की। इसके चलते पानी की बर्बादी हो रही है।
ऐसी ही स्थिति दुर्ग और भिलाई निगम क्षेत्र में वॉल्व और पाइपलाइन की है। सालाना करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा। इसके चलते दुर्ग-भिलाई के दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर लीकेज की समस्या है। खास बात यह है कि ऐसे लीकेज फिल्टर प्लांट, पानी टंकियों को पास ज्यादा हैं।

Facebook Conversations