▪️ मड़ई मेला, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही
▪️ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सघन अभियान संचालित
▪️ लोहे के कड़े पहनकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर त्वरित कार्रवाई
▪️ अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोहे के कड़े जप्त
दिनांक 16.01.2026 को दुर्ग जिले के नगर क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस बल तैनात कर विशेष सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना थी। ऐसे तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए लोहे के कड़े उतरवाए गए तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की स्पष्ट चेतावनी दी गई।
अभियान के अंतर्गत लगभग 450 से अधिक लोहे के कड़े पुलिस द्वारा जप्त किए गए। इस कार्यवाही से मड़ई मेला, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनी रही।
घटना स्थल
मड़ई मेला परिसर, बाजार क्षेत्र एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
▪️ लगभग 450 से अधिक लोहे के कड़े
सराहनीय कार्य
▪️ उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय, सतर्क एवं अनुशासित भूमिका रही, जिनके द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएँ पहनकर घूमने अथवा भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख़्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—

Facebook Conversations