10 अक्टुबर 2022
गरियाबंद. जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली. डेढ़ माह में इसी थाने में यह दूसरी सुसाइड की घटना हुई है. आज सुबह करीब 10 बजे थाने के भीतर बैरक से लगे जगह से गोली चलने की आवाज आने के बाद घटना की जनाकारी लगी.
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे. एसडीओपी अनुज गुप्ता भी मौके पर हैं. अफसरों ने थाने के भीतर आवाजाही पर रोक लगा दिया है. बताया जा रहा है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं. मृतक सिपाही का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि तनाव के चलते आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है.
अगस्त में एएसआई ने की थी आत्महत्या
डेढ़ माह में इसी थाने में यह दूसरी सुसाइड की घटना हुई है. 24 अगस्त को एएसआई ने इसी थाने के बैरक में सुसाइड किया था. परिजनों के आग्रह के बावजूद अब तक मामले की जांच का खुलासा नहीं हुआ है.

Facebook Conversations