मासूम का मार्मिक मैसेजः  लाल आतंक की काली करतूत...पूर्व उप सरपंच को बनाया बंधक, पिता की रिहाई के लिए बेटी ने की ये अपील….
त्वरित खबरे - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 बीजापुर-  नक्लसलियों ने एक बार फिर नापाक हरकतों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की है | जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने पूजा करने गए 50 लोगों का अपहरण कर लिया था |हालांकि, उनमें से सभी लोगों को छोड़ दिया| लेकिन पूर्व उप सरपंच महेश गोटा अभी भी नक्सलियों के कब्जे में हैं| पुलिस मामले में बंदी बनाए गए लोगों से पूछताछ कर तहकीकात कर रही है |वहीं पिता के रिहाई के लिए मासूम ने वीडियो के जरिए मार्मिक अपील की है |

वहीं पूर्व उप सरपंच महेश गोटा की बेटी राजकुमारी दिव्यानी गोटा ने नक्सलियों से पिता के रिहाई की अपील की है |पिता की रिहाई के लिए बेटी ने वीडियो जारी कर मार्मिक अपील करते हुए कहा, मेरे पिता को छोड़ दें |वो पूजा करने गए थे |

मामले में एसपी का कहना है कि, हमें सूचना मिली थी कि थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत फरसेगढ़ और आसपास गांव के ग्रामीण और ग्राम प्रमुख अपनी परम्परानुसार पूजा-अर्चना के लिए दामाराम पहाड़ी की ओर गए थे| पूजा अर्चना करने के बाद शाम को वापसी के दौरान ग्रामीण गांव वापस आ गए  |वर्तमान में पूर्व सरपंच फरसेगढ़ महेश गोटा को छोड़कर सभी अन्य ग्रामीण वापस घर पहुंच गए हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations