दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर शहर के सभी बड़े-छोटे नालों एवं नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा 60 वार्डों के पार्षदों की देखरेख में यह अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि मानसून आगमन से पूर्व शहर के समस्त नालों एवं नालियों की सफाई कार्य पूर्ण करना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सफाई कार्य का नियमित निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि नालियों की केवल सतही नहीं, बल्कि तल तक सफाई की जाए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
महापौर ने कहा कि वर्षा के समय जलभराव, गंदगी एवं मच्छरों की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में सफाई कर्मियों की टीमों द्वारा नालों से गाद, कचरा एवं अवरोधक सामग्री हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नालियों एवं नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए

Facebook Conversations