मानसून में हेयर फॉल से है परेशान तो जाने उपाय !!
tvarit khabren:-मानसून में हेयर फॉल होना आम बात है लेकिन अगर हर बार कंघी करने या फिर यूं बाल टूटकर गिरने लग जाएं, तो आपको सोचने की जरूरत है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से निकलने वाली रेज और दूसरे कारणों की वजह से बाल.................

मानसून में हेयर फॉल की समस्या के लिए घर पर बनाएं कलौंजी का तेल, जानें बनाने का तरीका

शायद आप ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ना जारी रखने के लिए ऐड ब्लॉकर को बंद करके पेज रिफ्रेश करें।

मानसून में हेयर फॉल होना आम बात है लेकिन अगर हर बार कंघी करने या फिर यूं बाल टूटकर गिरने लग जाएं, तो आपको सोचने की जरूरत है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से निकलने वाली रेज और दूसरे कारणों की वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में आपको बालों को घर पर ही स्पेशल थेरेपी दे सकते हैं। आज हम आपको घर पर कलौंजी का तेल बनाने का तरीका बता रहे हैं। कलौंजी का तेल झड़ते-टूटते बालों की समस्या को दूर करने के अलावा पतले बालों को घने भी बनाता है-

कलौंजी के तेल में क्या है गुण 
कलौंजी के तेल में निगलने और थायमोक्विनोन मौजूद होते हैं। सिर से निकलने वाला प्राकृतिक तेल यानी सीरम आपके सिर को नमीयुक्त रखता है लेकिन कई लोगों में इसका उत्पादन कम होता है, जिससे बाल रूखे बन जाते हैं। ऐसे में कलौंजी का तेल सिर की त्वलचा को नमी पहुंचाकर बालों की कंडीशनिंग करता है। कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी फंगल और ऐंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि हर तरह के बैक्टीरिया और गंदगी से सिर की रक्षा करती है यदि आपको रूसी की समस्यां है, तो यह तेल उसमें भी बेहद असरदार साबित होता है।

सामग्री :
1 बड़ा चम्मच कलौंजी
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
200 मिली नारियल का तेल
50 मिली अरंडी का तेल
कांच का बर्तन


विधि- कलौंजी और मेथी के दानों को पाउडर में पीस लें। अब इस पाउडर को ग्लास कंटेनर में डालें। नारियल तेल और अरंडी का तेल डालकर मिक्स। करें। अब कंटेनर को बंद करें और इसे सूरज की रोशनी में रखें। इसे 2 से 3 सप्ताह तक रखें। हर दो दिन में तेल को हिलाते रहें और 2-3 सप्ताह के बाद इसे बालों में लगाएं। अच्छे3 रिजल्ट  के लिए सप्ताह में एक या दो बार इस तेल को लगाएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations