त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
लुधियाना. मई के महीने में गर्मी अपना असर दिखा रही है। एक-एक करके लगातार तापमान बढ़ रहा है यही कारण है कि लोगों को गर्मी के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम केंद्र की माने तो पिछले 13 वर्ष में पहली बार मई के पहले हफ्ते में ही लुधियाना का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री के पार पहुंचा है।मई में लोगों को गर्मी ने हलाकान कर दिया है। भारी गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। चीलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का बाहर निकलना अब मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान ने लुधियाना के लोगों को खासा परेशान किया है।मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा।अमृतसर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, इन सभी को देखे तो इस साल का तापमान सबसे अधिक रहा है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है 9 और 10 में को यह तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Facebook Conversations