भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। दिल्ली के साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र्, उन राज्यों में शामिल हैं जहां केस बढ़ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से अपील की है कि यदि वे लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से बचना चाहते हैं तो नियमों को पालन जरूर करें। बता दें, कोरोना केस में कमी आने के बाद लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। सरकारों ने भी इस पर सख्ती खत्म कर दी, लेकिन अब फिर केस बढ़ने लगे हैं। चीन समेत कुछ अन्य देशों में केस फिर से बढ़ने लगे हैं। चीन मे तो सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा है। ऐसे में भारत में भी लोगों से अपील की जा रही है कि वे मास्क लगाने समय-समय पर हाथ साफ करने की आदत शुरू कर दें।
क्या कर्नाटक में हो चुकी चौथी लहर की शुरुआत?
समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि कर्नाटक में 9 अप्रैल के बाद कोविड के मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी गई है, लेकिन इसे महामारी की ‘चौथी लहर’ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने हुबली में मीडियाकर्मियों से कहा, ‘मामलों में वृद्धि की निगरानी की जा रही है और एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।’

Facebook Conversations