दुर्ग, 29 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षणों की प्रस्तावित कार्य योजना तैयार की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से मिली जानकारी अनुसार 06 अप्रैल को बीआईटी भिलाई/साइंस कालेज दुर्ग में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 का प्रथम प्रशिक्षण, 07 अप्रैल को बीआईटी भिलाई में डाक मतपत्र, 13 एवं 14 अपै्रल को बीआईटी भिलाई/साइंस कालेज दुर्ग में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 01, 15 अप्रैल को बीआईटी भिलाई में माइक्रो ऑर्ब्जवर का प्रथम प्रशिक्षण एवं कमिशनिंग टीम का प्रशिक्षण, 27 व 28 अप्रैल को बीआईटी भिलाई/साइंस कालेज दुर्ग में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 29 अप्रैल को बीआईटी भिलाई में माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण, 02 मई को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी टीम का प्रशिक्षण, 03 व 04 मई को बीआईटी भिलाई/साइंस कालेज दुर्ग में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 का तृतीय प्रशिक्षण, 30 व 31 मई को बीआईटी भिलाई में माइक्रों ऑब्जर्वर सहित मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण और 03 जून को बीआईटी भिलाई में माइक्रों ऑब्जर्वर सहित मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations