लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, शहीदों के परिजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल हुए।

राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा, अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद  रूपकुमारी चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस, विधायक  पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी और अनुज शर्मा भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह में पद्मश्री से सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और सुश्री उषा बारले सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने सहभागिता की। शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां और ब्रह्मकुमारी बहनें भी समारोह में उपस्थित रहीं। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव  विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू,  मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव  सोनमणी बोरा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations