कूलर ने मौत की नींद दी : करंट आने से युवक की मौत
त्वरित खबरे :

8/5/2023

बालोद. इन दिनों तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. ऐसे में लोग पंखा, कूलर, एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी यह राहत की जगह मुसीबत का सबब बन जाता है. बालोद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कूलर चालू करने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई.

पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेटोला की है, जहां गर्मी से राहत पाने कूलर चालू करने के दौरान कूलर की बॉडी में करंट आने से मनीराम मंडावी 35 वर्षीय की मौत हो गई. घटना के बाद बालोद पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा करवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations