कुम्हारी शहर के अहिवारा रोड पर उमिया टिंबर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के तारों में करंट प्रवाहित हो गया जिसके चपेट में आई दो गायों की मौत हो गई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के प्रभारी को मोबाइल पर संपर्क फोन कर अपना गुस्सा जाहिर किया उन्होंने उसे तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर तार और बॉक्स इतने नीचे लगे हैं कि बच्चे भी इन्हें आसानी से छू सकते हैं इस संबंध में बाविन पटेल और छगन पटेल ने विभाग में कई शिकायत दर्ज कराई है।
लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया परिणाम स्वरूप दुर्घटना रविवार को हो गई,लोगों ने यह भी शिकायत की है कि विद्युत विभाग ने पुराना संपर्क नंबर बदल दिया है लेकिन यह जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई।

Facebook Conversations