कुम्हारी में आयोजित किसान सम्मेलन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन
त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई

 दुर्ग:  सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर कुम्हारी में आयोजित किसान सम्मेलन के अवसर पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों पर आधारित प्रदर्शनी एवं झांकी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से सम्मेलन में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के संबंध में जानकारी दी गई।

किसान सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस के यातायात जन-जागरूकता कार्यों एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा कैलेंडर भी भेंट किया गया, जिसमें यातायात के 12 प्रमुख नियमों को माहवार “एक नियम – एक सुरक्षा” की अवधारणा के साथ प्रदर्शित किया गया है।

यातायात प्रदर्शनी के दौरान नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन करने एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के संबंध में समझाइश दी गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागी बनें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations