कृषि महाविद्यालय मर्रा में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

पाटन  विधानसभा - स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयुष्मान अरोग्य मंदिर के तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा (पाटन), दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत 19 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का वितरण कर दवाई खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है। बच्चों के पेट में होने वाले कृमि संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जाता है। इस दौरान बच्चों को कृमि के असर को खत्म करने की दवा एल्बेंडाजोल खिलायी जाती है। पेट में कृमि संक्रमण को रोकने के लिए बच्चों और किशोर किशोरियों में सावधानी जरूरी है। साथ ही उन्हें सालभर में 6-6 माह पर 2 बार पेट से कृमि निकालने की दवा खिलाना जरूरी है। इस अभियान के अन्तर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, सह प्राध्यापक द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि मनुष्य के सारे बीमारियों की जड़ हमारा पेट होता हैं अतः हमें अपने पेट को स्वस्थ रखना है इसलिए हमें स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।कार्यक्रम का अयोजन अधिष्ठाता डॉ. ओ. पी. परगनिहा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय से डॉ. आर. ई. इक्का, डॉ. प्रशांत बिझेकर, डॉ. झरना चतुर्वेदानी, अनू गौतम, डॉ. ओमवीर सिंह रघुवंशी सहित संस्था के अधिकारी कर्मचारियों एवं सभी विद्यार्थीगण उपस्थिति रहे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations