कर्मा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एवं प्रथम तल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया संरचना मद के अंतर्गत 10 लाख रुपए लगात का किया...!
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

कर्मा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एवं प्रथम तल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया संरचना मद के अंतर्गत 10 लाख रुपए लगात का किया...!

भिलाई नगर। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा, रुआ बांधा इकाई वार्ड क्रमांक 63 भिलाई नगर के तत्वावधान में कर्मा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने माता कर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  चंद्र भूषण साहू (अध्यक्ष, साहू संघ भिलाई नगर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कामता साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ रिसाली) द्वारा की गई।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में  रमेश साहू (प्रमुख सलाहकार एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ),  लखन लाल साहू, राजपाल (प्राचार्य एवं सम्मानित महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ),  कबीर साहू (समाजसेवी एवं युवा प्रकोष्ठ सचिव),  एम.के. साहू (आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी),  डॉ. भारती साहू (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ दुर्ग एवं डायरेक्टर, अर्थव कॉलेज धनोरा),  सारिका साहू एवं  ममता यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि  विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज ने सदैव सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान को समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही साहू समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

समारोह का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया एवं अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने समाज में एकता, प्रेरणा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश

YOUR REACTION?

Facebook Conversations