कोविड से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों को लगा टीका
त्वरित खबरे-

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरकोना में शासन के निर्देशानुसार 11 से 14 आयु समूह के अध्ययनरत स्कूली बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया की टीम द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर टीका की पहली डोज लगाई गई। संस्था के कुल 86 बच्चों में से प्रथम चरण में 57 व द्वितीय चरण में 14 इस प्रकार कुल 71 छात्र- छात्राओं को टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ विभाग की टीम, ग्राम बिरकोना सरपंच, सचिव , संकुल समन्वयक हमीद खान, प्रधान पाठिका नंदनी चन्द्राकर, शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल उपस्थित थे। इस मौके पर नेत्र सहायक व नोडल अधिकारी राजेश बिसारिया द्वारा प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक शाला के सभी बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations