15 मार्च 2023
राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्ति के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुल 8 व्यक्तियों की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 4 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए तथा छुईखदान तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों के लिए की गई है।

Facebook Conversations