कोटराभांठा में एनसीडी स्वास्थ्य कैंप :
त्वरित खबरे :

23 फरवरी 2023

राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी 2023 को एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण जनों ने अपने स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आज सभी ने जांच कराया। स्वास्थ्य शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें बीपी के 60 मरीज , शुगर के 15 मरीज एवं चर्म रोग के 5 मरीज ,2 सप्ताह से ज्यादा खांसी वाले 3 मरीज ,कर्क रोग से संबंधित दो मरीज तथा सर्दी खांसी और बुखार वाले 17 मरीज का स्वास्थ्य जांच टीम के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण जनभागीदारी समूह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए ऐसा ग्रामीण जनों ने कहा। इस कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन हेल्थ वैलनेस सेंटर बेलटिकरी की टीम आर एच ओ संजय सोनी ,सी एच ओ लक्ष्मी देशमुख ,ज्योति दास ,एएनएम सरिता निषाद ,कुष्ठ पर्यवेक्षक मेघनाथ भू आर्य ,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हेमंत ठाकुर एवं ग्राम के मितानिन धनेश्वरी साहू ,कौशल्या नेताम ,चैती साहू ,राधा साहू आदि ने इस कार्य को सफल एवं संपन्न बनाया। इस कार्यक्रम को पूर्णता सफल बनाने में गांव के जनसमूह ने सहयोग प्रदान किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations