कलेक्टर सिंह और लोक सेवा आयोग के सदस्य वर्मा ने किया पीएससी परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 26  जून 2025/ कलेक्टर अभिजीत सिंह और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रवीण वर्मा ने आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग स्थित परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष और जिले के परीक्षा प्रभारी से परीक्षा के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के अंतर्गत आज परीक्षा केन्द्र में 362 परीक्षार्थी उपस्थित थे, वहीं 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित होना बताया गया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024 अंतर्गत 26 जून से 29 जून 2025 तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर जिले के परीक्षा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations