कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 05 नवंबर 2024/ कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव स्थल पुरानी गंज मंडी गंजपारा पहुँचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24वें वर्ष पूरे होने पर जिले में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंच सहित स्टॉल और बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम दुर्ग एच.एस. मिरी, सभी निगम आयुक्त सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations