कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति/परिवारों को सहायता राशि भुगतान हेतु 1 करोड़ 20 लाख 20 हज़ार रूपये जारी  किए
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

  बेमेतरा- कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने ज़िले में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति/परिवारों को सहायता राशि भुगतान हेतु 1 करोड़ 20 लाख 20 हज़ार रूपये जारी  किए। उन्होंने संबंधितों को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये गये है। प्रभारी अधिकारी  सी.एल. मारकण्डेयए अपर कलेक्टरए बेमेतरा ने बताया कि पूर्व में बेमेतरा जिले को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023.24 के लिये प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हितग्राहियों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् सहायता उपलब्ध कराने हेतु कुल 3 करोड़ 5 लाख 99 हज़ार रुपये प्रदाय किया गया थाए जिसका भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर  शर्मा द्वारा सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को आर.बी.सी. 6-4 से संबंधित मामलों में तत्काल प्रकरण तैयार कर पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations