15 मार्च 2023
राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्रायसायकल एवं बैसाखी प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग की योजनांतर्गत ग्राम तुमड़ीलेवा के ग्यानेश्वर पटेल को व्हीलचेयर, ग्राम मुंजालकसा के मदनलाल साहू को ट्राययायकल, ग्राम ईरा की श्रीमती पुन्नी बाई बंजारे को बैसाखी एवं ग्राम गोपालपुर के यशवंत कुमार को ट्रायसायकल व बैसाखी प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations