कलेक्टर की पहल पर जिले में स्वस्थ रहो मस्त रहो की थीम पर गुड मार्निंग राजनांदगांव की शुरूआत की जाएगी
त्वरित खबरे : प्रतिमाह प्रथम शनिवार को किया जाएगा आयोजन

राजनांदगांव 1 अक्टूबर 2022।

 कलेक्टर  डोमन सिंह की पहल पर जिले में स्वस्थ रहो मस्त रहो की थीम पर गुड मार्निंग राजनांदगांव की शुरूवात 1 अक्टूबर शनिवार को की जाएगी। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को दिग्विजय स्टेडियम में सुबह 6 बजे से सुबह 7.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था रहेगी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है को दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा गुड मार्निंग राजनांदगांव का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें शहर के सभी नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, बच्चे, बुजुर्ग, युवा पुरूष-महिला शामिल होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दे सकते हैं। इस आयोजन में बॉस्केटबॉल, योग, कराते, जू-जित्सू, हॉकी, वुशु, रस्साकशी, रोप-पैराशूट, थेरा बैंड, जिम बॉल, मिलिट्री रोप, स्केटिंग खेल के साथ अभ्यास कर सकते हैं। यह आयोजन प्रतिमाह के प्रथम शनिवार को होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations