बेमेतरा- विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2023 के लिए बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के तौर पर अभिशेक कृष्णा (आई.ए.एस.) की नियुक्त की गई है। प्रेक्षक कृष्णा आज 29 अक्टूबर (रविवार) को बेमेतरा आ चुके है।
कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता और उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने सामान्य प्रेक्षक अभिशेक कृष्णा से सर्किट हाउस में मुलाक़ात की। कलेक्टर एल्मा ने ज़िले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गतिविधियों से अवगत कराया।

Facebook Conversations