भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होकर 20 सितम्बर को बेमेतरा से चलकर भिलाई जिला में जामुल से प्रवेश करेगी। जामुल में खेदामारा चौक पर स्वागत कर एक सभा होगी। जामुल में भाजयुमो के 200 कार्यकर्ता मोटर साइकिल रैली निकालेंगे। वैशालीनगर विधानसभा के कुरूद बाजार में एक सभा के रूप में परिवर्तित होगी। सभा के पूर्व कुरूद में गवईहा लोक नाट्य संस्था मोहंदी (जालबांधा)का कार्यक्रम होगा।
सभा के बाद परिवर्तन यात्रा भगवा चौक, एकता चौक, कालीबाड़ी चौक, ओम शांति ओम चौक से बैकुंठधाम होते हुए छावनी चौक से नंदिनी रोड, केनाल रोड से होकर खुर्सीपार में दुर्गा पंडाल में एक सभा होंगी। इसकी तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह,प्रेम लाल साहू,वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन आदि उपस्थित थे । भिलाई|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वैशाली नगर मंडल में कई युवाओं ने भाजपा प्रवेश कर सदस्यता ली। युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन ने युवाओं को भाजपा में प्रवेश करवाया और उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया।
इस अवसर पर भाजपा वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्रा, अर्जुन साहू, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रमिला दुबे, भारती बेन, सरोज, रतन शर्मा, उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, शौर्य रेंके, यश सोनी,सिद्धार्थ राजपूत, उदय गुप्ता, प्रणव पाठक, ओम साव, मनीष मिश्रा, अमित दीवान, मनीष शर्मा, श्रेयश टहले,विनोद निर्मलकर आदि उपस्थति रहे।

Facebook Conversations