कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की सुविधाएं नहीं होने से वोटर नाराज...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार की खबरें आ रही हैं. क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से वोटर भारी नाराज है.हाथरस के सासनी में कई गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. सड़क नहीं तो वोट नहीं के ग्रामीणों ने नारे लगाए. सीकुर और ऊतरा गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया है. बदायूं के दो गांवों के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. सुकटिया गांव के लोगों ने रोड न बनाए जाने से नाराज हैं. सड़क न बनाए जाने को लेकर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. हरनाम नगला गांव के ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार किया है. गांव में स्कूल न होने पर भी मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मतदान का बहिष्कार किया है. बिल्सी विधानसभा के सुकटिया गांव के बूथ नंबर 150 के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया है.बरेली के नवाबगंज के गांव नबदिया कस्साब में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण चुनाव बहिष्‍कार कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे तहसीलदार, ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं आंवला के भी एक स्‍थान से चुनाव बहिष्‍कार की सूचना मिल रही है. ग्रामीण सड़क न बनने से नाराज हैं. आंवला लोकसभा क्षेत्र के मंशा रामपुर में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया. गांव से हाई टेंशन लाइन न हटाने के कारण लोग लंबे समय से नाराज चल रहे हैं. सूचना पर अधिकारी लोगों को समझाने के लिए गांव जा रहे हैं.


YOUR REACTION?

Facebook Conversations