खुटेरी घाट से भगवान शिव जी के प्राचीन राउरगोंदी मंदिर भररेगॉव तक 27 अगस्त रविवार को निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग का होगा अभिषेक....
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

कावंड़ यात्रा में राजनांदगांव के सभी महाकाल भक्त सादर आमंत्रित- हेमा देशमुख

राजनांदगांव- इस वर्ष सावन महीने में लगातार सभी महाकाल भक्तो के साथ राजनांदगांव शिवमई  वातावरण में मग्न नजर आया है, चाहे वह सिंघोला के चंद्रमलेश्वर बाबा की महाकाल पालकी यात्रा हो, या मानव मंदिर का नवीन नाम महापौर हेमा देशमुख द्वारा महाकाल चौक करना हो या राजनंदगांव ग्रामीण अंचल में श्रीमती देशमुख के द्वारा प्रथम बार ग्रामीण अंचल में भव्य कावड़ यात्रा निकालना हो

इसी क्रम में एक बार पुनः महापौर हेमा देशमुख के द्वारा भररेगांव के लगभग सवासौ साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर राउरगोंदी महाकाल मंदिर को  सभी महाकालभक्त के उपस्थिति में जल अभिषेक कर पुनः प्रचलित करने हेतु राउरगोंदी महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जारहा है।

Image

इस आयोजन के तहत खुटेरी घाट शिवनाथ नदी से राउरगोंदी मंदिर भररेगांव  तक कावड़ यात्रा तत्पश्चात भररेगॉव में महाकाल यात्रा निकालने की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक भररेगांव स्थित चंद्राकर भवन में संपन्न हुई

यह कार्यक्रम के आयोजक राउरगोंदी महाकाल सेना राजनांदगांव है और कार्यक्रम संयोजक महाकाल भक्त महापौर हेमा सुदेश देशमुख है

महाकालभक्त हेमा देशमुख ने जानकारी दी की इस प्राचीन मंदिर में 27 अगस्त 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग का महाभिषेक खुटेरी घाट शिवनाथ नदी से मंदिर तक प्रातः 7बजे कावड़ यात्रा निकालकर जल अर्पित करके किया जाएगा उसके पश्चात महाकाल यात्रा निकाली जाएगी,यात्रा में मुख्यता भररेगॉव,  खुटेरी, मोखला,आरला,कोटराभाटा, सुरगी, बुचिभरदा, कुसमी पर्रि, कुमालोरी, बेलटेकरी,  मनकी, खैरा रवेली, टोरनकत्ता, उसरीबोर्ड धामनसरा ,मुड़पार ,मलपुरी भोतिपार, जंगलेश्वर, अलिखूटा, धोडिया, ठेकुआ,  आदि के साथ राजनंदगांव के सभी ग्राम एवं शहर के महाकाल भक्त सादर अमांत्रित है,जो भी गांव के साथी इस यात्रा में सम्मिलित होना चाहते हैं उनके लिए वाहन की व्यवस्था करने का उचित प्रयास आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा अन्य जानकारी के लिए यह संपर्क सूत्र है 9669189666,9098340039

Image

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा में गायक एवं ध्वनि यंत्र के साथ भक्ति भावना से पूरे ग्रामीणवासी कावड़ लेकर निकलेंगे, उसके पश्चात मिट्टी से निर्मित 3 फीट के ज्योतिर्लिंग एवं 11 ज्योतिर्लिंग के साथ जिसमें से कुछ सफेद पत्थर से निर्मित वास्तविक शिवलिंग रहेंगे जो आगे जाकर विभिन्न गांव में स्थापित होंगे, उसमें जल अर्पित कर भगवान शिव के आवाहन के पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा उसके पश्चात भररेगांव में महाकाल यात्रा गायक एवं झांज मजिरे के साथ सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग  की झांकी लेकर ग्राम में भर्मण करेगी, इस विशेष पहल के लिए सभी ग्रामवासी महापौर हेमा देशमुख के आभारी है एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनांदगांव जिले के सभी धर्म प्रेमी एवं महाकाल भक्तों से निवेदन है कि 27 अगस्त रविवार सुबह 7:00 बजे खुटेरी घाट में उपस्थित होने की कृपा करें |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations