खुज्जी।विधायक भोलाराम साहू साहू ग्राम कलडबरी मे परिक्षेत्रीय साहू समाज के भवन निर्माण के लोकार्पण व कर्मा माता के स्थापना के उपलक्ष्य में पहुंचकर पूजा अर्चना किया और भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक साहू जी ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज बहुत बड़ा समाज है,जो निरंतर आगे बढ़ रहा हैं आगे बढ़ना भी चाहिए। ऐसा प्रगति हो आने वाले समय में चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो, चाहे किसी भी क्षेत्र में हो,चाहे व्यापार के क्षेत्र में हो हमेशा अग्रणी रहता है और आने वाले समय में भी आगे रहेंगे। जब भी समाज की बात हो सब लोगों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और बिल्कुल सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्षता किया जिला साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, मिलाप साहू,किशुन लाल साहू,तुलदास साहू, ,नीलेंद्र साहू, दीनू साहू,देवेंद्र साहू भभुति साहू,नरेंद्र साहू,समाज प्रमुख क्षेत्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations